उदित वाणी, पटमदा : डिमना लेक से रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे बरामद महिला के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है. बोड़ाम पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 43 वर्षीय संजू साहू (पति–देवानंद साहू), निवासी सोनारी कुम्हार पाड़ा के रूप में हुई है. पुलिस को शव के पास मिले पर्स से आधार कार्ड, तीन सिम कार्ड और नकदी सहित अन्य सामान बरामद हुए, जिनके आधार पर पहचान संभव हो सकी. फिलहाल पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का खुलासा किया जा सके.
घटनास्थल डिमना लेक पिकनिक स्पॉट (मैदान) के समीप होने के कारण वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
Advertisement
<


