
उदित वाणी, जमशेदपुर: अपने आश्रितों को नोकरी दिए जाने की मांग को लेकर झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार के द्वारा घरना प्रदर्शन किया गया. इ्रके द्वारा उपायुक्त को छह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया.
जिलाध्यक्ष पार्थसारथी दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस आंदोलन का संचालन जिला सचिव सुरेन सिंह जबकि नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने किया.
इनकी छह सूत्री मांगों में सेवा विमुक्त चौकीदारों-दफादारों को पुन: सेवा में लेने, एक जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में रिटायर होने वालों के आश्रितों की पुन: नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने जैसी मांगें शामिल हैं. ज्ञात हो कि प्रशासन के द्वारा चौकीदार में बहाली हेतु बहाली निकाली गई है.
Advertisement
<
