
उदित वाणी, कांड्रा: कर्नाटक विधान सभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत की खुशी में गम्हरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर जश्न मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे से गले लगकर जीत की बधाई दी.
इस मौके पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच लड्डू वितरण भी किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकान्त झा ने कहा कि यह जीत कर्नाटक की जनता की जीत है जिन्होंने देश को बचाने वाले लोगों पर अपना भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि यह आगामी 2024 के आम चुनाव का ट्रेलर मात्र है.
उन्होंने कहा कि देश को बेचने वाले लोगों की मंशा देशवासी समझ चुके है जिसका करारा जवाब उन्हें आगामी चुनावों में यहां की जनता देगी. इस मौके पर प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, राजू रजक, अनामिका सरकार, अनिल ठाकुर, नरेश सिंह, श्याम सुंदर मालाकार, रासमणि देवी, होपना हेम्ब्रम, सुगंती देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

