
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, सूर्यकांत शुक्ला, अमूल्य नीरज खलको, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार झा, विजय खान, आनंद बिहारी दूबे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक का आयोजन बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुआ. बैठक का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया.
संगठन सृजन अभियान पर विस्तृत मंथन
बैठक में पंचायत समिति गठन, नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड समितियों के गठन, और BLA-2 चयन प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
समयबद्ध तरीके से पूरे हों संगठनात्मक कार्य: प्रदेश अध्यक्ष
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्व निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे करने होंगे. उन्होंने कहा कि पंचायत समिति और वार्ड समिति का गठन तेजी से पूरा किया जाए और BLA-2 चयन कर फार्म भरने की प्रक्रिया को शीघ्र निपटाया जाए. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से भी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की.
प्रखंड और मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में खगेनचंद्र महतो, महेंद्र मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, रियाजुद्दीन खान, ब्रजेंद्र तिवारी, सतीश कुमार तिर्की, के. के. शुक्ला, डॉ. परितोष सिंह, कमलेश पांडेय, अमरजीत नाथ मिश्र, जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह, सामंता कुमार, मनोज झा, संजय तिवारी, मनोज सिंह, अखिलेश सिंह यादव, रामलाल पासवान, शफी अहमद खान, रईस रिजवी छब्बन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे. साथ ही अनेक प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और ब्लॉक प्रतिनिधि- जैसे अतुल गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मा राव, बबुआ झा, आशीष ठाकुर, डॉ. मनोज महतो, विजय पांडेय, इरसाद हैदर, सौरभ चटर्जी, संतोष सिन्हा, रूबी ठाकुर, अली रजा खान, मुन्ना मिश्र, विनोद यादव, सुनीता ओझा, नारायण दे, राजनारायण यादव, अनिरुद्ध पुरी, फैयाज आलम, दीपक यादव, लासा मुर्मू, गुरूपदो गोराई, देबाशीष घोष, प्रीतपाल सिंह, विश्वजीत जेना, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, फजल खान, फिरोज खान, सुनील प्रसाद, ज्योति मिश्र आदि भी शामिल रहे.

