उदित वाणी, जमशेदपुर: संस्थापक दिवस पर टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों ने भी श्रद्धांजलि पेश की. टाटा स्टील वर्क्स में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में सबसे पहले टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेस विभाग ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इसके बाद टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस, जेमिपोल, टीआरएफ, टिनप्लेट कंपनी, टाटा पिगमेंट्स, टाटा एसेट्स मैनेजमेंट, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स लिमिटेड, एनआईएनएल, टाटा एआईए, टाटा एआईजी, टाटा ब्लू स्कोप, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड, हिमालया स्टील मिल सर्विसेस, आईएसडब्ल्यूपी, टाटा कैपिटल, ग्रुप इंश्योरेंस, एचआरएम विभाग, जमशेदपुर कन्टीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स, बेयरिंग डिविजन, टाटा ट्यूब्स, वोल्टास, टाटा पावर, मेटल जंक्शन, टीसीई ने संस्थापक को श्रद्धांजलि दी.
पोस्टल पार्क के सामने झांकी निकली
संस्थापक दिवस पर शुक्रवार को पोस्टल पार्क के सामने शहर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से झांकी निकाली गई. इन झांकी में संस्थापक के प्रति कतज्ञता जाहिर की गई थी.



