
उदित वाणी, जमशेदपुर : इच्छापुर बस्ती, आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डेन सिटी के क्लब हाउस में सहारा गार्डेन सिटी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मेंटेनेंस से संबंधित कामगारों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. इस दौरान सोसायटी के वरीय नागरिकों ने कामगारों को वस्त्र प्रदान किया. उल्लेखनीय है कि सहारा गार्डन सिटी में 10 दिनों तक हर्षौल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया गया, जिसमें भजन संध्या और डांडिया सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें सोसाइटी की महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया था. इस अवसर पर शशांक कुमार गांगुली, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, एस के चौधरी, प्रमोद कुमार, मनी कुमार झा, शशि भूषण सिंह, आलोक वर्मा उपस्थित थे.
Advertisement
<

