
उदित वाणी, जमशेदपुर: सोनारी चित्रगुप्त समिति की बैठक में इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा की तारीखों की घोषणा की गई। बैठक में तय किया गया कि मूर्ति स्थापना 22 अक्टूबर 2025 को होगी, पूजा 23 अक्टूबर 2025 को होगी और विसर्जन 24 अक्टूबर 2025 को होगा।
बैठक की अध्यक्षता श्याम बिहारी लाल ने की। इस बैठक में सर्व समिति से आय व्यय को पास किया गया। सर्व समिति से तय किया गया कि पिछले साल का जो कमेटी था इस वर्ष भी वही काम करेगी। मुख्य रूप से संरक्षक अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल, उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा और महामंत्री नरेंद्र कुमार प्रसाद इस वर्ष की पूजा और विसर्जन की तैयारियों में जुटेंगे।
परिवार के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि पूजा और विसर्जन में अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पूजा और विसर्जन जुलूस को सफल बनाएं। इस बैठक में मुख्य रूप से अजय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, संजीव सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद, शशांक शेखर, गुप्तेश्वर प्रसाद, बीपी श्रीवास्तव, एके सिन्हा, ठाकुर गौतम सिंह, रजनीकांत प्रसाद, अशोक कुमार, सुरेश, बबलू, शिवचरण आदि मौजूद रहे।
यदि आप चित्रगुप्त समिति से संपर्क करना चाहते हैं, तो आप अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल से 9835548650 पर संपर्क कर सकते हैं।
