
उदित वाणी, जमशेदपुर : लोक आस्था के महा सूर्य षष्ठी व्रत छठ पर्व के शुभ अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से शनिवार को सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच नि:शुल्क सूप, नारियल, गागल, सेब, केला, गन्ना, लौकी एवं अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने किया.

सुबोध झा ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से छठ पर्व को सेवा स्वरूप मनाते आ रहे हैं. इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कैलाश धाम मंदिर प्रांगण, शीतला माता मंदिर के पास, बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित निवास स्थान पर सामग्री वितरण किया गया. इस दौरान गांधीनगर, बजरंग टेकरी, नया बस्ती, रामनगर और बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों से सैकड़ों व्रतधारी पहुंचे.
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें समिति के प्रबुद्ध समाजसेवी कार्तिक झा, सौरभ कुमार, मिट्ठू कुमार, गौरव कुमार, यश अग्रहरि सहित कई सदस्यों ने सहयोग किया. इसके अलावा टीआरएफ मजदूर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजय झा, महिला मोर्चा की संयोजक पवित्र पांडे और ऋतु देवी, समिति संयोजक विनोद राम, रामदुलारे चौबे, सुनील झा, वंश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ पाठक, सौरभ शुक्ला, मनीष कुमार, पूर्णिमा रजक, सुमित्रा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, सुमित कुमार डांगी, दीपक डांगी, राजू शर्मा, कौशल्या शर्मा सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने असहाय एवं जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त करते हुए लोकआस्था के इस पर्व को पूर्ण श्रद्धा और सामाजिक समर्पण के साथ मनाने का संदेश दिया.

