
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने हाल ही में मुलाकात की. इस अवसर पर झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
संगठन और विकास पर हुई विचार-विमर्श
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, राज्य के विकास से जुड़े विषयों और गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया. कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड की वर्तमान परिस्थिति और जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी.
राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश
राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने इस अवसर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के हित में कार्य करने पर जोर दिया.
Advertisement
<

