
उदित वाणी, जमशेदपुर: भाजमो जमशेदपुर महानगर जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीती शर्मा का शनिवार को दोपहर 1.30 बजे को ब्रेन हेमरेज के कारण तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में निधन हो गया.
उनके हृदय में बलोकेज के कारण लगभग 15 दिन पूर्व अस्पताल में दाखिल करवाया गया था. उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में किया गया.
उनके निधन पर विधायक सरयू राय सहित भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा सहित जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने बर्निंग घाट पहुँचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों का ढाढस बंधाया.
Advertisement
<
