
उदित वाणी, रांची : NPCI BHIM Services Limited (एनबीएसएल) ने पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni को भीम पेमेंट्स ऐप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
कंपनी के अनुसार यह कदम डिजिटल पेमेंट्स के क्षेत्र में स्केल, समावेशन और यूज़र भरोसे को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
एनबीएसएल की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Lalitha Nataraj ने कहा कि डिजिटल भुगतान के तेजी से विस्तार के साथ अब प्राथमिकता यूज़र के विश्वास को बढ़ाने पर है।
वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने भीम ऐप की सरलता और सुलभता को इसकी सबसे बड़ी खासियत बताया।
कंपनी के मुताबिक “भारत का अपना पेमेंट्स ऐप” के रूप में BHIM app ने देशभर में अपनी मजबूत पहुंच बनाई है। यह ऐप 15 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों के लिए भी अनुकूलित किया गया है।

