
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत रखने के उद्देश्य से बंशी बोस म्यूज़िक फाउंडेशन 10 जनवरी 2026 (शनिवार) संध्या 5:30 बजे विशेष शास्त्रीय संगीत संध्या “बैठकी संध्या – ए क्लासिकल म्यूज़िक ईवनिंग (2026)” का आयोजन कर रहा है. कार्यक्रम पितृछाया, के रोड, बिष्टुपुर (श्री लेदर शोरूम के समीप) में होगा.
यह पूर्णतः अ-व्यावसायिक आयोजन शास्त्रीय संगीत को संरक्षित करने, कलाकारों को सम्मानित करने और संगीत प्रेमियों को गरिमापूर्ण अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है. मुख्य अतिथि एक्सएलआरआई के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं मार्केटिंग संकाय सदस्य डॉ. शरद शरीन रहेंगे. संगीत गुरु श्री अंजन राय और टाटा टिमकेन वर्कर्स यूनियन के महासचिव श्री विजय यादव को उनके संगीत व सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान के लिए विशेष सम्मानित किया जाएगा.
आकर्षक कलाकारों की सूची:
– अतिथि कलाकार: कोलकाता से सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ पं. अंजन चट्टोपाध्याय
– अन्य कलाकार: श्री रियॉन बोस (सितार), श्रीमती तानिया रॉय शेखावत (वोकल)
– संगत कलाकार: श्री अंजन रॉय (हारमोनियम), श्री स्वरूप मोइत्रा (तबला), श्री कार्तिक कर्मकार (तबला)
कार्यक्रम में एक स्मारिका का विमोचन भी होगा. फाउंडेशन ने संगीत प्रेमियों, सांस्कृतिक संस्थाओं से पृष्ठपोषण और स्वैच्छिक सहयोग का आग्रह किया है. इच्छानुसार राशि का योगदान कलाकारों के मानदेय, व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक वातावरण के निर्माण में उपयोग होगा. फाउंडेशन का मानना है कि शास्त्रीय संगीत को बड़े मंच से अधिक सच्चे समर्थन की जरूरत है.

