उदित वाणी, जमशेदपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 18 मार्च को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र – छात्राओं को शिक्षा, खेल-कूद तथा विशेष उपलब्धि के लिए बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया.
इसके तहत उन्हें प्रमाण पत्र एवं चेक राशि 31 हजार प्रति छात्र दिया गया. पटना अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक सोनाम टी भूटिया, क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रकाश सिन्हा ने यह अवार्ड दिया. कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रोफेसर केदार नाथ सिंह, डॉ. प्रोफेसर रमेश कुमार मंधान, प्रमुख पैथोलॉजी विभाग, विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षक तथा क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ मौजूद थे.
Advertisement
<


