
उदित वाणी जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल भी 303.13 करोड़ का बोनस मिलेगा. कंपनी के 2000 करोड़ से ज्यादा के कम लाभ के बावजूद टाटा स्टील ने इस साल भी पिछले साल की बोनस राशि देने का फैसला किया है. इस साल कुल बोनस राशि केवल 272.83 करोड़ हो रही थी, जिसे यूनियन की पहल के बाद प्रबंधन ने 30.30 करोड़ की और एडिशनल राशि देने के लिए तैयार हो गई. यूनियन ने प्रबंधन का आश्वस्त किया कि कंपनी की भावी चुनौतियों को देखते हुए यूनियन कंपनी की उत्पादकता को बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों की लागत को कम करने में योगदान करेगी. यह राशि कंपनी के सभी लोकेशंस के कर्मचारियों में वितरित होगी, जिनकी संख्या इस साल 25907 है.
टाटा स्टील जमशेदपुर के कर्मचारियों को 152.44 करोड़ की राशि मिलेगी.
टाटा स्टील के जमशेदपुर और ट्यूब डिविजन के कर्मचारियों को बोनस की कुल राशि 152.44 करोड़ मिलेगी. इनकी संख्या 11446 है. इस साल इसमें तार कंपनी के कर्मचारी भी शामिल है. जमशेदपुर के ओल्ड सीरिज के कर्मचारियों को अधिकतम बोनस 392213 करोड़ रूपए मिलेगा, जबकि औसत बोनस की राशि 133178 रूपए रहेगा. न्यू सीरिज (एनएस) के कर्मचारियों को अधिकतम 110547 रूपए और न्यूनतम बोनस 39004 रूपए मिलेगा.
पिछले साल नेट प्रोफिट 11275 करोड़ था
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में टाटा स्टील का नेट प्रोफिट 4807.4 करोड़ रहा था, जो 2022-23 वित्तीय वर्ष में 10654 करोड़ का था. पिछले साल के नेट प्रोफिट में 6467 करोड़ का एक्सेप्शनल आइटम को जोड़ने पर नेट प्रोफिट की राशि 11275 करोड़ रूपए हो गई. इस राशि का डेढ़ प्रतिशत 169.13 करोड़ था, जो उसके पहले वाले वित्तीय वर्ष में 159.82 करोड़ था. यानि 2023 के मुकाबले में 2024 में नेट प्रोफिट की राशि में 10 करोड़ की बढ़ोतरी हुई थी. यूनियन की पहल पर 2023 में प्रबंधन ने 15.88 करोड़ रूपए देने को तैयार हो गया, जिससे कुल राशि 314.70 करोड़ रूपए पहुंची, जो 20 प्रतिशत होती है. 2024 में बोनस की राशि ज्यादा होते हुए भी प्रतिशत 17.89 रहा था.
किस मद में कितनी राशि (2025)
कुल राशि बोनस की राशि (करोड़ में)
1.नेट प्रोफिट 9255 138,83
2.प्रोफिटिबिलिटी 41.5
3.प्रोडक्टिविटी 87.5
4.सेफ्टी (एलटीआईएफआर) 5.0
किस मद में कितनी राशि (2024)
कुल राशि बोनस की राशि (करोड़ में)
1.नेट प्रोफिट 11275 169.13 करोड़
2.प्रोफिटेबिलिटी 49 करोड़
3.प्रोडक्टिविटी 80 करोड़
4.सेफ्टी (एलटीआईएफआर) 5 करोड़
किस मद में कितनी राशि (2023)
कुल राशि बोनस की राशि (करोड़ में)
1.नेट प्रोफिट 10654 159.82 करोड़
2.प्रोफिटेबिलिटी 49 करोड़
3.प्रोडक्टिविटी 90 करोड़
4.सेफ्टी (एलटीआईएफआर) जीरो

