
इन्ट्यूशनल वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब एक्सएलआरआई और एमेच्योर वर्ग में मंजू भामरा को
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसायटी (एचएसजे) द्वारा आयोजित 35वीं वार्षिक फूल प्रदर्शनी का औपचारिक समापन 31 दिसंबर को हुआ, मगर शो का समापन एक जनवरी को होगा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु और सम्मानित अतिथि के रूप में जेमिपोल की मैनेजिंग डायरेक्टर स्वस्तिका बसु थी. उन्होंने संस्थागत और निजी दोनों वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा कि फ्लावर शो केवल फूलों की प्रदर्शनी नहीं है. इसमें उमड़ रही भीड़ साबित करती है शहरवासियों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम है.

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण
फूलों, फलों और सब्जियों की विभिन्न श्रेणियों और वर्गों में प्रतियोगिताएं.
एमेच्योर ग्रुप: 54 प्रतिभागियों ने 10 वर्गों और 104 श्रेणियों में भाग लिया.
इंस्टीट्यूशनल ग्रुप: 20 प्रतिभागियों ने 9 वर्गों और 104 श्रेणियों में भाग लिया.
निर्णय: कोलकाता, चाईबासा, राउरकेला, खड़गपुर, भुवनेश्वर और बकुआरा से 8 प्रतिष्ठित निर्णायकों द्वारा.
प्रदर्शन: लैंडस्केप और टोपियरी थीम पर आधारित 23 इंस्टीट्यूशनल और 35 एमेच्योर प्रदर्शन.
स्टॉल: 25 नर्सरीमैन द्वारा 41 स्टॉल, जहां पौधे, गमले, बागवानी उपकरण और सामग्री उपलब्ध थे.
बच्चों की गतिविधियां: सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चे, जिसमें 24 विशेष रूप से सक्षम बच्चे शामिल थे, तथा एक जादू का शो.
वर्कशॉप:
29 दिसंबर: टोपियरी ग्रोइंग एवं हाइड्रोपोनिक्स गार्डनिंग (51 प्रतिभागी).
30 दिसंबर: लो-कॉस्ट गार्डनिंग एवं बालकनी गार्डनिंग (62 प्रतिभागी).
सांस्कृतिक कार्यक्रम: दो दिवसीय आयोजन में 212 बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं.
पुरस्कार विजेता
हैंगर में प्रदर्शन
इंस्टीट्यूशनल श्रेणी
विशेष पुरस्कार: टाटा स्टील, ओक्यूएम, नोआमुंडी
प्रथम पुरस्कार: टाटा स्टील कलिंगानगर
द्वितीय पुरस्कार: नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड, जाजपुर
एमेच्योर श्रेणी
प्रथम पुरस्कार: शशांक शेखर
द्वितीय पुरस्कार: बिनय आहूजा
नर्सरी स्टॉल
प्रथम पुरस्कार: मां तारिणी नर्सरी
द्वितीय पुरस्कार: परमिला नर्सरी
चैंपियन – एमेच्योर
क्राइसैंथेमम: मंजू भामरा
डाहलिया: एसबी मंडल
पॉटेड प्लांट्स: मंजू भामरा
बॉन्साई: बी के खेतान
पॉटेड फ्रूट्स एवं वेजिटेबल्स: एस बी मंडल
रोज़ेज़: अभिजीत सिन्हा
सीजनल्स: मंजू भामरा
कट फ्लावर्स: मंजू भामरा
चैंपियन – इंस्टीट्यूशन
क्राइसैंथेमम: वीआईजी इंग्लिश स्कूल
डाहलिया: एक्सएलआरआई
पॉटेड प्लांट्स: एक्सएलआरआई
बॉन्साई: स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड
पॉटेड फ्रूट्स एवं वेजिटेबल्स: डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्ट
रोज़ेज़: स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड
सीजनल्स: एक्सएलआरआई
कट फ्लावर्स: एनएमएल बर्माइन्स
विशेष उपाधियां
किंग ऑफ द शो (एमेच्योर): चंदन दलाल (रोज़ – वैरायटी: ग्रेट स्कॉट)
क्वीन ऑफ द शो (एमेच्योर): एस बी मंडल (क्राइसैंथेमम – वैरायटी: सानू)
किंग ऑफ द शो (इंस्टीट्यूशन): एक्सएलआरआई (रोज़ – वैरायटी: मोहना)
क्वीन ऑफ द शो (इंस्टीट्यूशन): डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्ट (क्राइसैंथेमम – वैरायटी: कोका सानू रेड)
ओवरऑल चैंपियन (एमेच्योर): मंजू भामरा
ओवरऑल चैंपियन (इंस्टीट्यूशन): एक्सएलआरआई
तीन दिन में 40 हजार विजिटर्स आए
गोपाल मैदान में चल रही पुष्प प्रदर्शनी में शुरूआती तीन दिन में 40 हजार से ज्यादा विजिटर्स आए. 31 और एक जनवरी को मिलाकर यह संख्या 70 हजार के पार हो सकती है. एक जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे के बीच फ्लावर शो रहेगा.
अगले वर्ष की घोषणा
36वीं वार्षिक फूल प्रदर्शनी 24 से 27 दिसंबर 2026 तक गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी.
जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी पिछले तीन दशकों से अधिक समय से बागवानी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दे रही है. वार्षिक फूल प्रदर्शनी जैसे आयोजनों के माध्यम से एचएसजे समुदायों को प्रकृति को अपनाने और हरित भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है.

