
जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल सिंह कश्यप ने गुरुवार की संध्या जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से बिष्टुपुर स्थित उनके आवास/कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधायक से आशीर्वाद लिया और नगर निगम के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया।
मुलाकात के दौरान विधायक सरयू राय ने राहुल सिंह को उप महापौर निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनका मुंह मीठा कर स्वागत किया। वहीं सरयू राय और आशुतोष राय ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर राहुल सिंह कश्यप ने कहा कि मानगो नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें वरिष्ठों के सहयोग और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस पर विधायक सरयू राय ने सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि निगम में सही कार्यों को प्राथमिकता दें और किसी भी गलत कार्य को होने न दें।
सरयू राय ने खास तौर पर मानगो क्षेत्र में पेयजल की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि सबसे पहले पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, अभय, शुभम, हरे राम उर्फ हरि, आदित्य समेत कई लोग उपस्थित रहे।

