
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना छेत्र में प्रेम विवाह के बाद दहेज और दूसरी युवती से शादी करने की बात पर ससुराल वालों द्वारा पिटाई कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना धतकीडीह हरिजन बस्ती की है जहां 2 वर्ष पूर्व बर्मामाइंस हरिजन बस्ती की रहने वाली पुष्पांजलि मुखी धतकीडीह के रहने वाले शिवा मुखी के बीच प्रेम संबंध था इसकी जानकारी दोनों परिवार वालों को होने पर रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गई जिनका 6 माह का एक बच्ची भी है लेकिन पुष्पांजलि का आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. अक्सर पति पैसों की मांग करता है और नहीं देने पर किसी भी बात का बहाना कर पति और सास ससुर उसकी पिटाई कर देते हैं और दूसरी शादी कर लेनी की धमकी देते हैं.
मंगलवार को भी सास ससुर घर में काम नहीं करने का बहाना कर दोपहर में उसके साथ मारपीट की. किसी तरह आस-पड़ोस के लोग बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया इसकी जानकारी मां सुशीला मुखी को होने पर वह शाम में धतकीडीह पहुंची इसी बीच पति भी काम से घर लौटा दोपहर में हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद पति ने पहले मां शीला मुखी की पिटाई करने लगा जिसका पुष्पांजलि द्वारा विरोध करने पर पति और सास-ससुर तीनों मिलकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी और दूसरी शादी करने की बात कह उसे घर से चले जाने को कहा. इधर पिटाई से गंभीर रूप से घायल पुष्पांजलि किसी तरह मां के साथ बिष्टुपुर थाना पहुंची और वहां पति शिवा सास ममता और ससुर दिनेश मुखी के खिलाफ मामला दर्ज कराई जहां से पुलिस ने पुष्पांजलि को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.
वह अपनी मां और छह मां की पुत्री के साथ इलाजरत है. पुष्पांजलि का कहना है कि आए दिन ससुराल उसकी पिटाई करते हुए जान मारने की धमकी देते है वह पुलिस से मांग कर रही है कि ससुराल वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए.
