उदित वाणी, रांची: झारखंड में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डेवलपमेंट लीडरशिप प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रारंभ कर दिया है. 11 माह के अंशकालिक डिप्लोमा प्रोग्राम की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि प्रतिभागी पाठ्यक्रम में नामांकन कराने के साथ अपना मौजूदा कार्य और रोजगार जारी रख सकते हैं. यह तीन अवधियों का ऑन-कैंपस और ऑनलाइन लर्निंग का मिलाजुला प्रोग्राम है. सूत्रों के अनुसार यह प्रोग्राम डेवलपमेंट सेक्टर में आठ या अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले मध्य से वरिष्ठ स्तर के प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो अपने संगठनों, संस्थाओं में पहले से ही लीडरशिप की भूमिकाओं में हैं. प्रतिभागियों की बेहतर ढंग से जानकारी प्रदान करने के लिए डेवलपमेंट संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में उनके दृष्टिकोण को गहरा बनायेगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


