
उदित वाणी, जमशेदपुर: एडीएल सोसाईटी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ. वाई ईश्वर राव सोसाइटी के नए अध्यक्ष चुने गई जबकि गुरुनाथ राव महासचिव के पद के लिए निर्वाचित हुए. चुनाव में कुल 732 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष के पद के लिए वाई ईश्वर राव को 330 मत दे कर सदस्यों ने विजयी बनाया जबति गुरुनाथ राव को 256 मतों के साथ विजयी घोषित किया गया. चुनाव में इन्ही दो गुटों में मुख्य मुकाबला था. वाई ईश्वर राव के टीम के सदस्य लगभग सभी पदों पर विजयी रहे केवल महासचिव और एक कमिटि मेम्बर के पद पर गुरुनाथ राव के टीम ने कब्जा जमाया.
विजयी उम्मीदवार और प्राप्त मत
अध्यक्ष : वाई ईश्वर राव – 330 मत
महासचिव : के गुरुनाथ राव – 256
उपाध्यक्ष : एनवीआर मुर्ति – 261
उपाध्यक्ष : सीएच रमणा राव -233
सह सचिव : कमल कुमार -234
सह सचिव : के नागेश नायडू – 216
सह सचिव : पी रवि प्रकाश – 225
कोषाध्यक्ष : पी सीमांद्री राव – 265
सह कोषाध्यक्ष : एनी सत्यनारायणा – 271
कमिटि मेम्बर
ए वेंकेट राव – 246 मत
जे शंकर राव – 244 मत
ए वेंकट राव (बाबजी) – 271
एन रामकृष्णा – 269 मत
बी के राव – 263 मत
डी रामू – 271 मत
एस रमेश – 259 मत
एस राजकुमार – 239 मत
एम प्रशांत – 255 मत
ऑडिटोरियम बनाना और शिक्षा के स्तर को और ऊपर ले जाना मेरी प्राथमिकता रहेगी. आने वाले समय में मै समाज के युवा वर्ग को सोसाईटी के साथ जोडऩे की कोशिश करूंगा.
वाई ईश्वर राव : अध्यक्ष
मै पहले भी अध्यक्ष को साथ ले कर चला था और आगे भी साथ ले कर चलुंगा, आने वाले समय में हम सभी साथ मिलकर सोसाईटी को आगे बढ़ाएंगे इसमें हमें सभी का साथ चाहिए.
महासचिव : के गुरुनाथ राव

