उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः बन्तानगर पानी टंकी, आदित्यपुर-02 के पास स्थित श्री शनिदेव साईंनाथ मन्दिर में 14 सितंबर को श्री शनिदेव मन्दिर का 44वाँ वार्षिक महोत्सव आहूत किया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे से नवग्रह शांति के लिए महायज्ञ से होगा. वहीं, दोपहर 12.30 बजे से लेकर 2 बजे से भोग का वितरण होगा. जबकि शाम 5 बजे से विराट श्रृंगार का कार्यक्रम होगा. शाम 7 बजे से शनिदेव, साईंनाथ, हनुमान जी, राम दरबार, शिव-गणेश, राधा-कृष्ण जी की 108 द्वीपों से महाआरती होगी.
Advertisement
<

