
उदित वाणी आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पॉर्क के पास 11 हजार क्षमता वाले बिजली के तार में शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई. इस घटना में प्रभात पॉर्क के पास की एक झुग्गीनुमा दुकान जलकर राख हो गई. घटना आज तड़के लगभग 4:20 बजे की बताई जाती है. सुचना मिलते हीं अग्निशमन विभाग की टीम स्थल पर पहुंची और उसके बाद तुरंत हीं आग पर काबू पर लिया गया. घटना में जान_माल का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, स्थल पर पहुंची नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा नें त्वरित कार्रवाई करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया है.
Advertisement
<

