
उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 (अर्ध कुंभ) में आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर के छात्रों ने पवित्र संगम में स्नान किया. इस अवसर पर झारखंड में सुख-समृद्धि, सबका साथ-सबका विकास, 2026 में छात्रों के लिए नए रोजगार तथा समस्त मानव कल्याण की कामना की गई.
आध्यात्मिक यात्रा के तहत संस्कृति-अध्ययन
‘2026 आध्यात्मिक एवं भारत को जानो-संस्कृति भारत की सभ्यता’ अभियान के अंतर्गत छात्रों ने प्रयागराज स्नान किया तथा भारत की सभ्यता-संस्कृति का अध्ययन किया. आचार्य रविंद्र कुमार पांडे व समाजसेवी अभय कुमार पांडे की देखरेख में कार्यक्रम सफल रहा.
प्रमुख उपस्थित:
– संस्थान निदेशक: प्रोफेसर डॉ. बी. कुमार, श्रीमती वंदना रानी, अलका सिंह
– अन्य: उपनिदेशक सुजय कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, ललन कुमार, श्रीमती प्रियंका कुमार, मनीषा कुमारी, अभिषेक शर्मा

