
उदितवाणी,जमशेदपुर: टाटा स्टील हॉट स्ट्रिप मिल का एनुअल जेडीसी गुरुवार को स्टीलेनियम हाल में संपन्न हुआ. इस बैठक में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट मैन्युफैक्चरिंग चैतन्य भानु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे वही टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी जेडीसी की इस बैठक के विशिष्ट अतिथि थे.
वही हॉट स्ट्रिप मिल के जेडीसी चेयरमैन राकेश कुमार, वाइस चेयरमैन पी एस एस गणेश और जेडीसी के सचिव चंद्रशेखर कुमार भी उपस्थित थे. जेडीसी की इस बैठक में हॉट स्ट्रिप मिल के वार्षिक आंकड़ों पर चर्चा की गई.
जेडीसी सचिव की ओर से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. बताया गया कि हॉट स्ट्रिप मिल इस बार 4 मिलियन टन का प्रोडक्शन और उसे डिस्पैच करने का लक्ष्य पहली बार प्राप्त कर लिया है. वही इस बार कस्टमर क्लेम के मामले में भी सबसे कम आंकड़े सामने आए हैं.
स्ट्रिप मिल की उपलब्धियां बताते हुए जानकारी दी गई कि इस बार हॉट स्ट्रिप मिल को मॉडल कांट्रेक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट वार्कप्लेस के रूप में सर्टिफाई किया गया है. वहीं पहली बार टाटा स्टील में कहीं एचवी रोबोटिक नोजल फायर सिस्टम को इंस्टॉल किया गया है तो वह हॉट स्ट्रिप मिल में किया गया है.
वही लेजर आधारित एक्टिव एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को भी यहां रोल शॉप ग्राइंडर में इंस्टॉल किया गया है. इंप्रूवमेंट के बारे में जानकारी दिया गया कि यहां पर रियल टाइम अलर्ट के लिए डिजिटल कमांड सेंटर स्थापित किया गया है. वही कैमरा आधारित सरफेस इंस्पेक्शन को स्थापित किया गया है.

