
उदित वाणी, जमशेदपुर : एक्सएलआरआई जमशेदपुर के फुटबॉल ग्राउंड पर 17-18 जनवरी 2026 को आयोजित 46वीं मैक्सी फेयर ने शहर को दो दिनों तक रंगीन उत्सव में सराबोर कर दिया. मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआई द्वारा संचालित यह मेला प्रतिभा, रचनात्मकता व सामुदायिक एकता का उत्कृष्ट मंच बना, जहां बच्चों, युवाओं व परिवारों ने अपनी कला का जोरदार प्रदर्शन किया.

पहले दिन (17 जनवरी) के विजेता
– सा रे गा मा पा:
7-12 वर्ष: विजेता – आरवी पांडे, उपविजेता – अनुराग चटर्जी.
13-17 वर्ष: विजेता – अद्रिजा चटर्जी, उपविजेता – अर्नव भारद्वाज.
18 वर्ष एवं अधिक: विजेता – अंशुमन कर, उपविजेता – रितम दत्ता.
मास्टरशेफ: विजेता – प्रतिमा साहू, उपविजेता – विष्णु महतो.
फैंसी ड्रेस:
5-8 वर्ष: विजेता – अथर्व गुप्ता, उपविजेता – काव्या अग्रवाल.
9-12 वर्ष: विजेता – अराना कर, उपविजेता – आयेशा फातिमा.
मिस्टर जमशेदपुर: दीपक कुमार.
मिस जमशेदपुर: मेधा ओझा.
दूसरे दिन (18 जनवरी) के विजेता
आर्ट अटैक:
5-10 वर्ष: प्रथम – श्रीजोनी घोष, द्वितीय – आरुषि.
11-15 वर्ष: प्रथम – त्रिशा, द्वितीय – वैभवी.
डांस मेनिया:
7-14 वर्ष (सोलो): विजेता – किंजल, उपविजेता – अनन्या.
7-14 वर्ष (ग्रुप): माइटी क्रू.
15-25 वर्ष (सोलो): विजेता – समृद्धि, प्रथम उपविजेता – समीर.
15-25 वर्ष (ग्रुप): टीम वॉयड.
बॉलीवुड ट्रिविया नाइट: विजेता – आदित्य बेसरा, पियू चटर्जी, अर्शित; उपविजेता – हर्षदीप सिंह भाटिया, राजदीप भाटी.
मास्टरशेफ, फैंसी ड्रेस, फैशन शो, आर्ट, डांस व ट्रिविया ने दर्शकों को आकर्षित किया. यह फेयर जमशेदपुर के लिए अविस्मरणीय रहा, जहां प्रतिभाओं को सम्मान मिला व हर उम्र के लोग आनंद साझा कर सके.

