
उदित वाणी, जमशेदपुर: लंबे समय से बंद पड़ी जम्मू तवी एक्सप्रेस आखिरकार 1 जुलाई से चालू होने जा रही है.दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूची में टाटानगर से खुलनेवाली जम्मू तवी एक्सप्रेस का भी नाम है.यह सूची झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह को भेजी गई है. उल्लेखनीय है कि सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में जम्मू तवी एक्सप्रेस को रांची के बजाय टाटानगर से चालू करने की मांग की जाती रही है. खुशी के इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने रेल मंत्री रेलवे बोर्ड चेयरमैन एस रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू एवं अन्य अधीनस्थ पदाधिकारियों खासकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं अन्य समूह संगत का आभार प्रकट किया है.
Advertisement
<

