उदित वाणी, चाईबासा: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल चाईबासा में पुस्तक मेला , विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया. पुस्तक मेला में 23 प्रकाशकों द्वारा अपना स्टाल लगया गया. विज्ञान प्रदर्शनी में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमे प्रथम पीएमश्री गवर्मेंट सेकेंडरी स्कूल टाटा कालेज, द्वितीय पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मनोहरपुर और तीसरा स्थान उत्क्रमित प्लस 2 स्कूल उलीहातु को प्राप्त हुआ.
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुलशन बिरुवा टाटा कॉलेज कॉलोनी स्कूल, द्वितीय स्थान सपना महतो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चकरधरपुर एवं तीसरा स्थान रतन सिंह देवगम टाटा कॉलेज कॉलोनी स्कूल को मिला. जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एडीपीओ शिव कुमार मल्लिक, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हेम्ब्रोम , कृष्णा सिंह, अशोक रजक , विश्व दीपक झा एवं विभिन्न प्रखंड के शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।