
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैत्तृक गांव नेमरा जाकर झारखंड के जननायक आदिवासी समुदाय के मसीहा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट की.
साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि झारखंड के मसीहा शिबू सोरेन जी को मारांगबुरू अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं चिर शांति प्रदान करें. श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश इंटक के संयुक्त महामंत्री महेंद्र मिश्रा, प्रदेश इंटक सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज, प्रदेश इंटक के सचिव राणा सिंह, संगठन सचिव मनोज कुमार सिंह एवं कांग्रेस नेता उमेश खीरवाल टप्पू उपस्थित थे.

