
# पहले पति से तलाक से ज्यादा लोगों की दिलचस्पी अभिषेक झा के बारे में जानने की
# पूजा सिंघल के प्यार में आस्ट्रेलिया छोड़ झारखंड आ गए थे अभिषेक झा
# फेसबुक से हुई दोस्ती, जिम में बढ़ी नजदीकी, मुज्रफ्फरपुर में लिये सात फेरे
उदित वाणी, रांची : झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल इन दिनों इंटरनेट पर छायी हुई हैं. वे और उनके दूसरे पति अभिषेक झा के बारे में जानने की दिलचस्पी इंटरनेट व सोशल मीडिया पर सक्रिय रहनेवाले लोगों के सिर चढक़र बोल रही है. वास्तव में सोशल मीडिया की अभी सनसनी बनी हुई हैं पूजा सिंघल.फिलहाल लोग जानना चाहते हैं कि पहले पति से तलाक की नौबत कैसे आई? अभिषेक झा से वे कैसे करीब हुईं और उनसे शादी कहां हुई?
प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी व करीबी लोगों से यहां से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद किए जाने के बाद पूजा सिंहल जबरस्त चर्चा में हैं. पता चला है कि मंगलवार को रांची में ईडी की टीम उनके पूछताछ करनेवाली है. उनके ऊपर कई घोटालों के आरोप लग रहे है.
जानकारों का कहना है कि देश में सबसे कम उम्र में आईएएस अधिकारी बनने का रिकार्ड अपने नाम रखनेवाली पूजा सिंहल का भारतीय प्रशासनिक सेवा में करियर 22 साल का हो चुका है. हालांकि इस अवधि में जितना विवाद उनके प्रोफेशनल करियर में रहा है उतनी ही दिलचस्प लोगों की उनकी पर्सनल लाइफ में भी रही है.
जब से ईडी का शिकंजा उनके ऊपर कसा है, उसके बाद तो नौकरशाही से लेकर सत्ता से गलियारे व सोशल मीडिया पर उनके जुड़े चर्चे, किस्से व कहानी की बाढ़ सी आ गई है. उनके बारे में हर दिन एक से बढक़र एक कथा-कहानी सामने आ रही है.
वैसे भी नौकरशाही के गलियारे में पूजा सिंहल की पहचान चकाचौंध भरी जिंदगी जीने वाली अधिकारी के रूप में है. वे महंगी-महंगी पार्टियां देने के लिए भी जानी जाती हैं. उनकी पहली शादी झारखंड कैडर के ही आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार से हुई थी. तब हजारीबाग में पूजा एसडीओ और राहुल डीसी हुआ करते थे. हालांकि यह शादी बहुत लंबे समय तक नहीं चल सकी. राहुल के साथ उनका तलाक हो गया. अभी फिर से उनके तलाक के कारणों की ऑफ दी रिकार्ड चर्चा खूब सुनी जा रही है. बताया जाता है कि राहुल अति साधारण परिवार से आते थे और अपनी मेहनत. लगन व प्रतिभा के बल पर आईएएस बने थे. उनके आईएएस बन जाने के बाद साधारण पृष्ठभूमि वाले परिवार के अन्य सदस्यों का रांची आना पूजा को नहीं भाता था. वे यह भी नहीं चाहती थीं कि राहुल अपने परिवार की मदद के लिए हद से ज्यादा जाएं. उधर ुपूजा खुले विचारों वाली आधुनिक महिला की तरह जीना पसंद करती थीं. आईएएस बिरादरी में भी उनकी कई अधिकारियों से अच्छी दोस्ती हो गई थी. बताया जाता है कि तब एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से बढ़ी उनका नजदीकी भी तलाक का कारण बनी.
आजकल पूजा को जहर देने या जहर खाने की एक घटना की भी खूब चर्चा हो रही है. बताया जाता है कि जब वे चतरा की डीसी हुआ करती थीं तो एक दिन उनको जहर का इंजेक्शन दिये जाने की बात सामने आई. आनन फानन में उन्हें एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया. तब जाकर वे स्वस्थ्य हो पाई थीं. तब कहा गया था कि नक्सली साजिश के तहत उन्हें जहर वाला इंजेक्शन दे दिया गया था. हालांकि तब दबी जुबान से यह भी चर्चा सुनी गई थी कि पूजा को जहर दिया नहीं गया था बल्कि उन्होंने जानबूझकर इसे ले लिया था. तब इस प्रकरण से पीछे परिवार में विवाद को भी कई लोगों ने बड़ा कारण बताया था. चर्चा तो यह भी रही है कि इसी के बाद राहुल से उनकी दूरी और बढ़ गई और अंतत: तलाक को अंगीकार करना पड़ा. इसके बाद पूजा सिंघल सिंघल की जिंदगी में अभिषेक झा उर्फ बिट्टू की इंट्री हुई. दोनों के बीच फेसबुक से दोस्ती हुई. तब अभिषेक ऑस्ट्रेलिया के कस्टम विभाग में कार्यरत थे.
अभिषेक झा की शुरुआती पढ़ाई मुजफ्फरपुर के पैरामाउंट स्कूल से हुई. इसके बाद वह रांची के विकास विद्यालय में पढ़े फिर दिल्ली में पढ़ाई की. बाद में हाई लेवल एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया गए। ऑस्ट्रेलिया में ही उन्होंने एमबीए की डिग्री ली और वही कस्टम विभाग में साल 2012 तक नौकरी की.
पूजा से फेसबुक के जरिए संपर्क होने के दौरान अभिषेक यानी बिट्टू का रांची आना जाना होता था. रांची के ही एक जिम में पूजा और अभिषेक की मुलाकातें बढ़ीं. दोनों का प्यार आगे बढ़ता गया और पूजा ने अपने पहले पति राहुल पुरवार से तलाक लेने के बाद अभिषेक के साथ शादी करने का फैसला किया. हालांकि तलाक के पहले ही वे अभिषेक के संपर्क में आ गई थीं. बताया जाता है कि अभिषेक ने 2011 में अपने पिता कामेश्वर झा से पूजा के साथ शादी की बात बताई थी। तब, अभिषेक के दादा जीवित थे. कामेश्वर झा ने अपने पिता से भी इस शादी को लेकर चर्चा की थी. अभिषेक के दादा ने कहा- किसी विदेशी लडक़ी से अच्छा है देश की बेटी से शादी करना. इसके बाद पूजा की अभिषेक से शादी हुई और दोनों ने नए सिरे से जिंदगी शुरू की. अभिषेक झा के पैतृक घर मुजफ्फरपुर में दोनों की शादी हुई. पहली शादी से पूजा सिंघल के दो बेटे हैं. अभिषेक से उनकी एक बेटी है. तीनों पूजा के साथ ही रहते हैं.
अभिषेक के पिता कामेश्वर झा आईसीडीएस में कार्यरत थे. उनकी झारखंड में भी पोस्टिंग रही थी. मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा के जगदीशपुरी में उनका घर और लक्ष्मीनगर में जमीन के प्लॉट हैं, वह मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले हैं. झारखंड गठन के बाद कामेश्वर झा वहीं चले गए थे, साल 2016 में सेवा से रिटायर हुए. पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के बाद अभिषेक ने साल 2020 में पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोला.
आजकल पूजा के ससुर कामेश्वर झा की निजी जिंदगी के भी खूब चर्चे हो रहे हैं. बताया जाता है कि कामेश्वर झा भी रंगीनमिजाज के इंसान थे। अपनी सरकारी सेवा के दौरान वे भी खूब चर्चा में रहे. सूरमा लगाने की वजह से वे हमेशा अपने अधिकारियों और कर्मियों के बीच चर्चा में रहते थे. दुमका के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन डीसी ने उनको जमकर फटकार भी लगाई थी. महिला सहयोगियों ने भी उनकी शिकायत की थी.

