
उदित वाणी रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी महिला सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुलाकात के दौरान महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।

