
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई. इनमें गृह विभाग के प्रधान सचिव वंदना दादेल और प्रधान पेयजल विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा को अपर मुख्यसचिव के पद पर प्रोन्नति दी गई. वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव में प्रोन्नति दी गई. वहीं चार अधिकारियों को सचिव व 14 अधिकारियों को बिशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है.
सरायकेला-खरसवां के डीसी नितिश कुमार सिंह समेत पांच उपायुक्तों को अपर सचिव तथा चक्रधरपुर के एसडीओ राजलक्ष्मी समेत पांच एसडीओ को सीनियर स्केल में प्रोन्नति दी गई. कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. जारी अधिसूचना के तहत सभी प्रोन्नत अधिकारियों को फिलवक्त अपने वर्तमान पद पर ही बने रहने का आदेश दिया गया है. सरकार ने प्रोन्नत अधिकारियों के वर्तमान पद को उस स्तर पर अपग्रेड कर दिया है. जिस स्तर पर उन्हें प्रोन्नति प्रदान की गई है.
इन्हें दी गई सचिव पद पर प्रोन्नति
अमीत कुमार, राजीव रंजन, अबु इमरान, अमित कुमार
इन्हें दी गई बिशेष सचिव में प्रोन्नति
सूरज कुमार, आदित्य कुमार आनंद, जिशान कमर, मृत्युंजय बर्णवाल, शशि रंजन, किरण कुमारी पासी, अमल कृष्ण सत्यजीत, अभय नंदन अम्बष्ठ, विधान चंद्र चौधरी, शैलेंद्र कुमार लाल, राजीव रंजन, सुनील कुमार-2 व विजय कुमार गुप्ता
इन्हें अपर सचिव पद पर दी गई प्रोन्नति
डीसी नितिश कुमार सिंह, प्ररेणा दीक्षित, शशि प्रकाश सिंह, उत्कर्ष गुप्ता, हेमंत सती, डॉ कुमार ताराचंद व श्रीमती कीर्तिश्री जी
इन्हें दी गई संयुक्त सचिव स्तर पर प्रोन्नति
एसडीओ सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, रवि शेखर, श्रीमती दीपेश कुमार, सुलोचना मीना व सुश्री प्रांजल ढांडा

