
उदित वाणी रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कार का रांची ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया. धोनी की मर्सेडीज कार करीब 91 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी. जबकि निर्धारित गति 60 किलोमीटर प्रतिघंटा है. राजधानी रांची में सड़क पर लगे कैमरे ने उनकी कार को डिटेक्ट कर लिया. जिसके बाद ओवर स्पीडिंग के कारण ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से 1000₹ का काटा गया है.
एक हजार का कटा चालान
ट्रैफिक पुलिस झारखंड की ओर से जारी चलन में दर्शाया गया है कि 1 मार्च 2026 को महेंद्र सिंह धोनी की मर्सिडीज कार जो रांची के कांके रिंग रोड से गुजर रही थी, उस दौरान कार की गति लगभग 91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही थी. यह मोटरयान अधिनियम 1988 का उल्लंघन है, जिसकी वजह से पेनालिटी के रूप में 1000₹ का ई- चालान काटा गया है.
(Dhoni 91 kmph Kanke Ring Road challan, Ranchi traffic police Dhoni fine, Mahendra Singh Dhoni speeding ticket, धोनी 91 किमी कांके रिंग रोड चालान)

