
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं. धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनके पास से 17 मोबाइल फोन, 23 एटीएम और 6 लाख रुपये नगद के साथ साथ वाहन भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि इनका हवाला रैकेट से भी संबंध रहा है और ये विभिन्न ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में भी संलिप्त थे. एसएसपी ने कहा कि एफआईआर कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा.
Advertisement
<

