
उदित वाणी, आदित्यपुर : एनआईटी कैम्पस, आदित्यपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कलस्टर लेवल डीएवी स्पोर्टस (2025-26) के तहत बॉलीबॉल और हैंडबॉल खेल आहूत किया गया, जिसकी शुरुआत प्रार्थना सभा और नृत्य से हुई. खेल में झींकपानी, बहरोगाड़ा, बिष्टुपुर तथा एनआईटी के कुल 127 प्रतिभागी शरीक हुए.
मौके पर एनआईटी, जमशेदपुर के उप निदेशक प्रो0 आर बी शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे. बॉलीबॉल में बालिक और बालिका दोनों श्रेणी में एनआईटी डीएवी की टीम विजेता बनी. जबकि हैंडबॉल के अंडर 19 बालक वर्ग में डीएवी झींकपानी व में अंडर 17 बालिका वर्ग में डीएवी बहरागोड़ा की टीम विजेता बनी. वहीं, हैंडबॉल के अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी एनआईटी की टीम को विजेता घोषित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्राचार्य रेखा कुमारी ने किया.

