
उदित वाणी चाईबासा: चाईबासा-पांड्राशाली रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 48 वर्षीय ट्रैकमैन नंदलाल गोप की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना से रेलवे के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। रेलवे मेंस कांग्रेस के डांगोवापोसी शाखा के सचिव सुभाष मजूमदार ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Advertisement
<

