
उदित वाणी, रांची : दिशोम गुरू शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर उनके मोरहाबादी स्थित सरकार आवास पर पहुंचने के बाद प्रदेश भाजपा के नेता व विधायकों ने एक साथ जाकर गुरूजी को श्रध्दांजलि अर्पित की और शोक जताया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा व मधु कोड़ा, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक नागेंद्र महतो, राज सिन्हा, विधायक नीरा यादव, मनोज यादव, सत्येंद्र तिवारी, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, अमित यादव, रोशनलाल चौधरी, उज्जवल दास, मंजू कुमारी, शरद महतो, रागिनी सिंह, प्रकाश राम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व संसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक समरी लाल, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, पूर्व सांसद गीता कोड़ा इत्यादि ने गुरूजी के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी.
सुदेश आजसू पार्टी के नेताओं के साथ दी श्रध्दांजलि
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत पार्टी के कई नेताओं ने गुरुजी के निधन पर शोक जताया और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी. सुदेश ने कहा कि एक युग का अवसान हो गया.

