
जमशेदपुरः जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से भाजपा की करारी हार हुई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक यहां से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा अंतिम राउंड में कांग्रेस के सोनाराम सिंकू से 7383 वोट से पिछड़ गईं। 17 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के सोनाराम सिंकू को कुल 57065 वोट मिले वहीं भाजपा की गीता कोड़ा को महज 49682 वोट ही मिले। इससे पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में भी गीता कोड़ा को हार का सामना करना पड़ा था।
इस तरह जगन्नाथपुर से कांग्रेस के सोनाराम सिंकू ने 7383 मतों से जीत दर्ज की है। तीसरे नंबर पर 12559 मतों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी मंगल सिंह बोबोंगा रहे। इस सीट से नोटा को भी 5183 वोट मिले हैं।
Advertisement
<

