
उदित वाणी पटमदा: बोड़ाम प्रखंड के चिरुघुटु गांव में नवनिर्मित बारहा दिशोम जाहेर गाड़ का उद्घाटन आगामी 22 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक बाहा मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
रविवार को जाहेर गाड़ परिसर में माझी बाबा नगेन हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समाज प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 22 मार्च को विधिवत रूप से बारहा दिशोम जाहेर गाड़ का उद्घाटन किया जाएगा तथा उसी दिन बाहा मिलन समारोह भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान समारोह की तैयारी, आयोजन की रूपरेखा तथा समाज के लोगों की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाज प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई।
बैठक में बारहा दिशोम बोड़ाम क्षेत्र के माझी बाबा, नायके बाबा, भद्दो, पारायनिक सहित जलन मार्डी, छुटुलाल हांसदा और अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement
<

