
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के छात्रों द्वारा येलो डे मनाया गया. इस अवसर पर बाल वाटिका की शिक्षिका सुषमा अग्रवाल, मधु पांडेय, माला, बेबी, सारिका सिंह एवं श्वेतस्मी ने कक्षा एवं कक्षा परिसर की पीले रंगों से आकर्षक सजावट की. इस दौरान छात्रों के बीच रैंप वॉक, कोरल सस्वर कविता पाठ कार्यक्रम भी हुआ. और पीले रंग की पहचान एवं उससे संबंधित कई बातों को छात्रों के समक्ष रखा. कार्यक्रम में छात्र और शिक्षक पीले वस्त्र धारण किए हुए थे. छात्रों को उनके अभिभावकों ने अपने घर से ही विभिन्न वेशभूषा में सजाकर विद्यालय पहुँचाया. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को शब्द और वस्तु का ज्ञान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को करना अति आवश्यक हो जाता है.

