
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः सारथी संस्था द्वारा बिष्टुपुर में एक हस्तशिल्प सेल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा तैयार की गई कई आकर्षक और उपयोगी वस्तुएँ प्रदर्शित की गईं. इस सेल में फाली-फूस, चूड़ियाँ, हस्तनिर्मित बैग, मोती से बने हार व बैग सहित अन्य अनेक प्रकार की सुंदर हस्तकला वस्तुएँ रखी गई थीं, जिन्हें महिलाओं ने स्वयं मिलकर तैयार किया है. इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है. संस्था का प्रयास आने वाले समय में मधुबनी पेंटिंग, चूड़ी निर्माण, हार व कान की डिजाइनिंग जैसे कई हस्तशिल्प कार्यों का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का है. इस पहल से जुड़कर महिलाएँ न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी, बल्कि समाज में भी एक नई पहचान स्थापित कर सकेंगी. इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, मोनू, आशीष, विजय अग्रवाल, संगीता, सुशांत, दीपक, मोनू आदि उपस्थित थे

