
उदित वाणी, आदित्यपुर : बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद के बाद नगर निगम के वॉर्ड संख्या-18 अन्तर्गत आवास बोर्ड के बूथ पर जमकर हंगामा हुआ. अचानक हुए हंगामे से वहां मतदान करने पहुंचे लोग अचंभित रह गए. और मतदान केन्द्र के बाहर लोगो की भीड़ जुट गई. कुछ देर बाद थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार तिर्की के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम के द्वारा वहां हंगामा कर एकत्रित लोगों को शांत कराकर वहां से हटाया गया.
Advertisement
<

