
उदित वाणी, आदित्यपुर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोल्हान मानवाधिकार संगठन (कोमसं) के द्वारा आज टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आहूत किया गया. इस क्रम में क्लीन इंडिया मिशन के अंतर्गत यात्रियों और आम जनता के बीच स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया.
मौके पर स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, सीएचआई अधिकारी श्री महाराज तथा जीआरपीएफ प्रभारी तरूणा मिश्रा प्रमुख रुप से उपस्थित थे. इस अवसर पर अध्यक्ष अंकेश सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, दिलीप कुमार, संजय कुमार, जितेश कुमार, रेणुका सिंह, इंदरपाल भाटिया, राजेश मोहन, संजीव कुमार, सुमन देवी, ललिता, पंचा, ममता, स्नेहलता, माला आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

