
उदित वाणी, आदित्यपुर : आज दिनांक 30 दिसंबर को परसुडीह के दुर्गा महल में स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव महाराज का जन्मोत्सव का कार्यक्रम आज धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें जमशेदपुर के हर कोने से लगभग 4000 शिष्य-शिष्या शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 8 बजे समवेत उपासना से हुई. तत्पश्चात आगंतुकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. फिर नगर भ्रमण कीर्तन के लिए शहर की कई गलियों से हरिॐ के गीतों के साथ सभी लोग पंक्तिबद्ध होकर निकले, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए. जबकि अपराह्न 12 बजे से भोग वितरित किया गया. उसके बाद स्वामी जी के संगीत और कीर्तन का दौर चला. साथ हीं स्वामी जी का कविता पाठ और संगीत प्रतियोगिता भी हुई.
वहीं, उनके जीवन दर्शन पर आलोचना सभा भी हुई. सभा के अंत में विग्रह पर अंजली प्रदान कर उत्सव का समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव चंद्र राय, श्यामल बनर्जी, देवाशीष घोष, सुब्रतो बोस, विश्वनाथ कर, लवकुश दत्त, सुब्रत राय चौधरी, विश्व कल्याण मालाकार, भरत नंदी आदि सेवक शामिल थे. प्रवक्ता शशांक कुमार गांगूली ने बताया कि परसुडीह के शिष्य_शिष्या ने दो दिनों के इस कार्यक्रम में काफी योगदान दिया.

