
उदित वाणी, आदित्यपुर : प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात की तथा बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए को मिली शानदार जीत पर उन्हें शाल भेंटकर और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया.
वहीं, श्री सिंह ने राज्य सभा सदस्य प्रदीप वर्मा को भी सम्मानित किया. उल्लेखनीय है कि बिहार विधान सभा चुनाव में श्री सिंह को कुल 28 विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां राज्यसभा सदस्य श्री वर्मा भी उनके साथ थे. संबंधित 28 विधानसभा क्षेत्र में से कुल 25 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की जीत हुई है.
श्री सिंह ने बिहार विधान सभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई दी है.

