
उदित वाणी, आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल, कोल्हान के द्वारा टोल ब्रिज, आदित्यपुर के पास स्थित प्रमंडल कार्यालय में राजद का 29वाँ स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया. वाक्यों ने कहा कि यह दिन हमारे संगठन की नींव और हमारे आदर्शों की जीत का प्रतीक है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने और संचालन प्रदेश राजद के महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव ने किया. इस अवसर पर प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, महासचिव कमलदेव सिंह, वरीय नेता डी एन सिंह, सचिव राजेश कुमार, सचिव जोगिंदर प्रसाद, शंभूनाथ चौधरी, संजय सिंह, श्याम सुंदर यादव, शिवा यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद, ब्रह्मदेव मंडल आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

