
उदित वाणी, आदित्यपुर : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की आज संध्या समय एस टाईप कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित श्रीश्री हनुमान मन्दिर परिसर में संपन्न हुई बैठक में रामनवमी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी ने किया.
बैठक में बताया गया कि इस बार 27 मार्च को अखाड़ों में रामनवमी पूजन होगा. जबकि 28 मार्च को विसर्जन जुलूस निकला जाएगा. महासचिव श्रीराम ठाकुर ने बताया कि आदित्यपुर क्षेत्र से कुल 9 अखाड़ा कमिटियों के द्वारा जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक क्षेत्र के कुल 5 और सापड़ा-उतमडीह क्षेत्र की 4 अखाड़ा कमिटियों शामिल है.
चैत्र हिंदू नववर्ष पर 18 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा वहीं, बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ जे एन दास ने बताया कि इस वर्ष चैत्र हिन्दू नववर्ष के मौके पर 18 मार्च को आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया क्षेत्र तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा की शुरुआत आदित्यपुर-02 स्थित जागृति मैदान से होगी तथा समापन टायो कॉलोनी में होगा.
इस अवसर पर अजय महतो भंडारी, कोकिल मंडल, बीरेंद्र यादव, बादल महतो, कमल महतो, पवन सोनकर, विकास रजक, प्रकाश मेहता, सन्नी सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन भगलू सोरेन ने किया.

