
उदित वाणी, आदित्यपुर : जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, जलाडो के सचिव सुनील कुमार स्वाइन और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ ओझा एवं सचिव रविशंकर पासवान ने भारत के 15वें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदित्यपुर (एनआईटी कॉलेज) के दौरे को ऐतिहासिक बताया है. और कहा कि आदित्यपुर की जनता के अपार प्यार एवं स्नेह से अंगी भूत होकर महामहिम राष्ट्रपति प्रोटोकॉल से अलग हटकर आम लोगों से मिली एवं अभिवादन स्वीकार किया, जिससे आदित्यपुर की जनता गदगद है.
विदित हो कि आदित्यपुर में पहली बार किन्ही राष्ट्रपति का आगमन हुआ है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर, आदित्यपुर अधिवक्ता संघ एवं झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (जलाडो) सरायकेला_खरसावां जिला की तमाम जनता, राज्य प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं आदित्यपुर नगर निगम की सराहना करता है एवं आभार व्यक्त करता है.

