
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के मेयर पद के लिए पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है.
मतगणना के पहले राउंड के 7 वार्डों की गिनती पूरी हुई है.
इस दौरान में कुल 19,724 मतों की गिनती की गयी, जिनमें से 1,900 मत अमान्य घोषित किये गये है.
आदित्यपुर नगर निगम में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं
पहले राउंड की काउंटिंग के बाद प्राप्त मत:
बारी सोरेन- एसी – 1108
बास्को बेसरा- छड़ी – 2912
विनोती हांसदा- चूड़ी – 705
भुगलु सोरेन- बैटरी टार्च – 3193
रविंद्र बेसरा- बेंच – 801
रमेश बालमुचू- बिस्कुट – 377
सकला मार्डी- बक्शा – 510
सावित्री लियांगी- ईंट – 1746
संजय सरदार- बाल्टी – 6479
Advertisement
<

