
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (एशिया) के द्वारा आज संध्या समय एशिया भवन, आदित्यपुर के सभागार में एमएसएमई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), भविष्य की तकनीकी, आज की जरुरत विषय पर वर्कशॉप आहूत किया गया. वर्कशॉप में एआई कैसे आपके कारखाने और व्यापार को बदल सकता है, की जानकारी दी गई.
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित एक्सएलआरआई (एआई विशेषज्ञ) (पीएचडी-आईआईएम अहमदाबाद) के प्रोफेसर डॉ हर्षित कुमार सिंह ने उत्पादन में सुधार (मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को बेहतर बनाने), क्वालिटी कंट्रोल (कैमरा तकनीक (विजन एआई) के जरिए उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने), कार्यक्षमता (मैनपावर और वर्कफोर्स की एफिशिएंसी में वृद्धि), स्मार्ट मार्केटिंग (एआई के माध्यम से बिक्री और मार्केटिंग को आधुनिक बनाने), प्रोसेस फ्लो (सिस्टम और काम करने के तरीकों में सुधार) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.
इस अवसर पर इंदर कुमार अग्रवाल, संतोष खेतान, राजीव रंजन मुन्ना, संतोख सिंह, पिंकेश माहेश्वरी, देवांग गांधी, दिव्यांशु सिन्हा, दशरथ उपाध्याय, चतुर्भुज केडिया, अशोक गोयल, दीपक पंचामिया रतन लाल अग्रवाल, आदि उपस्थित थे.

