
उदित वाणी, आदित्यपुर: आशियाना ट्रेड सेंटर, आदित्यपुर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ लघु उद्योग भारती के नये कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक उद्यमी और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इंदर कुमार अग्रवाल, संयुक्त महासचिव अखिलेश्वर राय, कोषाध्यक्ष सरोज कांत झा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महानगर कार्यवाहक अमित सिंह, दशरथ उपाध्याय, जिला सरायकेला-खरसावां के महामंत्री सपन मजूमदार, कोषाध्यक्ष बी. एन. हाजरा, उपाध्यक्ष पिंकेश माहेश्वरी, विकास चंद्र, सचिव राकेश प्रसाद, सैकत घोष, कृष्ण, एस. के. पांडेय और प्रमोद जायसवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.
उद्यमियों के लिए नए अवसर
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह नया कार्यालय छोटे उद्योगों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा. इसका उद्देश्य उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देना, उद्योग से जुड़े चुनौतियों का समाधान करना और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है.

