
उदित वाणी, आदित्यपुर : प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के आवास पर बीती रात लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार के पूर्व कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी प्रमुख रुप से उपस्थित थे. इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा के अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, जमशेदपुर महानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, आरआईटी मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक विशाल, संजय सरदार, अजय श्रीवास्तव, सुरंजन राय, डॉ जटाशंकर पांडेय, अमितेश अमर, बीरेंद्र तिवारी, प्रभाकर शर्मा, सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

